डलमऊ रायबरेली-
गंग नहर नहाने गए युवक की संदिग्ध स्थिति में डूब कर मौत हो जाने से मोहल्ले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई लोगों के जानकारी होने पर परिजनों द्वारा डलमऊ पुलिस को सूचना दी गई जिस पर मौके पर पहुंची डलमऊ पुलिस शव को नहर से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया
डलमऊ कस्बे के मियां मियां टोला निवासी सगीर का 18 वर्षीय पुत्र समीर आज प्रातः नहाने के लिए घर के पास से निकली डलमऊ गंग नहर में नहाने के लिए गया तभी कुछ देर बाद लोगों द्वारा नहर में उसका शव देखा गया जिसकी सूचना देखते ही देखते आग की तरह फैल गई मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा डलमऊ पुलिस को सूचना दी गई जिस पर मौके पर पहुंची डलमऊ पुलिस द्वारा शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया मृतक के पिता सगीर ने बताया कि मृतक युवक पुताई आदि का कार्य करता था वहीं कोतवाली प्रभारी डलमऊ पंकज त्रिपाठी ने बताया कि युवक की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा
फाइल फोटो मृतक समीर









