
श्री अन्न उत्सव(मिलेटस पुनरोद्धार) कार्यक्रम का किया गया आयोजन…
उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक मोटे अनाजों को खाद्य पदार्थ के रूप में अधिक से अधिक उपयोग की जागरूकता हेतु ब्लॉक संसाधन केंद्र सलोन में श्री अन्न उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही खंड शिक्षा अधिकारी सुधा वर्मा ने कहा कि सभी को उत्तम स्वास्थ्य हेतु मोटे अनाजों का सेवन करना चाहिए,शिक्षकों के माध्यम से प्रत्येक विद्यालय में मोटे अनाजों के प्रयोग एवं उससे लाभ के विषय में अवश्य बताया जाए।इस कार्यशाला में विकास क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 50 शिक्षक उपस्थित रहे।कृषि विभाग,विपणन विभाग एवं जिला विज्ञान केंद के अधिकारियों के माध्यम से श्री अन्न के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर ए आर पी गौरव शर्मा,नरेंद्र सिंह,राजेश मिश्रा,श्रवण कुमार,तलत जहां,छाया सिंह,राजेश पांडेय,रामजी सरोज,अजय मिश्र,मो आजम,रतिराम, संजीव सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।










