
खाद की किल्लत बनी लोगों की परेशानी
रायबरेली सलोन तहसील क्षेत्र के डिहवा कांपरेटी खैरानी पहाड़ गढ मे लोग सुबह से शाम तक लाइन लगाकर खड़े रहने के बावजूद भी खाद नहीं मिल पा रहा है लोगों ने बताया कि तीन दिन तक दौड़ने के बाद भी खाद नहीं मिल रहा है जिससे किसानों के लिए मुश्किले खड़ी कर रही है आप को बता दें कि इन दिनों खाद की समस्यायों से जूझ रहे लोगों ने सुनाई अपनी आत्म कथा बताया कि घंटों लाइन मे खड़े रहने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रहा है कांपरेटी सचिव से पूछा गया तो उन्होंने लोगों को अस्वाशन देते हुए बताया कि अभी खाद खत्म हो गया तीन दिन बाद आना लोगों को इसी तरह का अस्वाशन दें कर भेज दिया जाता है किसानो को मिलती है तो सिर्फ तसल्ली खाद तो पहले ही खत्म हो जाती है योगी जी एक नजर इन गरीब किसानों के ऊपर भी डालिए जो एक बोरी खाद के लिए भूखे प्यासे लाइन मे सुबह से शाम तक खड़े रहते हैं










