
रिपोर्टर विपिन राजपूत
CRS रायबरेली- आबकारी आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन में प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत जिलाधिकारी के आदेशानुसार,संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन एव उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन मे अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 2 की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा सदर तहसील के थाना गुरबख्श गंज अंतर्गत ग्राम घाटमपुर , हाजीपुर एवं यदुनाथसिंह का पुरवा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 15 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 200 किलो लहन बरामद कर लाहन को मौके पर नष्ट किया गया तथा 01 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया ।जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।











