
एंकर – रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के nh 232 हाईवे के मुबारकपुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर वाहन ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी जहां उसकी मौके पर मौत हो गई। जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की सूचना जैसे ही गांव पहुंची। तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो के बुरा हाल बना हुआ है। मृतक देव कुमार जोकि अजीत खेड़ा मजरे गहरी लालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि देव कुमार कानपुर की तरफ से आ रहे थे।तभी हादसे के शिकार हो गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और डंपर समेत चालक को हिरासत में लेकर आगे की मामले की कार्यवाही की जा रही है।
बाइट – डॉक्टर संजीव सिंह सीएससी लालगंज रायबरेली










