
कमोली ग्राम सभा के पावसल गांव में जल निकासी न होने से सड़कों पर भरा पानी घर से लोग निकलने को मजबूर
रायबरेली विकास खंड ऊंचाहार के कमोली ग्राम सभा के पावसल गांव में जल निकासी न होने की वजह से बरसात का पानी सड़कों पर पानी भरा हुआ है और लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है गांव में लगे हुए सफाई कर्मी ड्यूटी से गायब रहते है जिससे नाली की साफ सफाई नहीं हो पा रही है जलभराव की समस्या ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही हैं गांव में पानी की निकासी न होने की वजह से रास्ते में खड़ंजे पे पानी भरा हुआ है लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है जल निकासी न होने की वजह से बूढ़े बुजुर्ग व बच्चे पानी में हिलकर ही आवागमन कर रहे हैं ग्रामीण शीतेश कुमार, महराजदीन, गंगा राम, रामफल, राजा राम, अंकित मौर्य, राकेश कुमार, होरी लाल, संजय मौर्य
का कहना है कि गांव में नाली न होने की वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है जिसकी वजह से जल भराव की समस्या बनी है बरसात के मौके पर लोगों को समस्या से जूझना पड़ता है लगातार हो रही बरसात से रास्ते में खड़ंजे पे पानी भर जाने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है










