
*रायबरेली में तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर, सात लोग घायल*
रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र में सूची चौराहा के पास एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में ई-रिक्शा में सवार चार लोग और कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पलट गया, जबकि कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने ई-रिक्शा में सवार सभी चार घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया। कार सवार तीनों घायलों को भी चिकित्सा सहायता करके इलाज किया जा रहा हैं। जांच में बताया जा रहा है कि अत्यधिक गति और लापरवाही से ड्राइविंग की जा रही थी। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां पर पहले भी कई दुर्घटना हो चुकी है। लेकिन यहां पर कोई भी धीरे नही चलना चाहता है। दूसरी बात यहां रोड़ की भी समस्या है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों वाहनों के ड्राइवरों से पूछताछ की जा रही है। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। प्रशासन ने इस दुर्घटना स्थल पर जाकर आसपास के लोंगो से जानकारी इकट्ठा कर रही है।










