
न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में अभिभावक शिक्षक सम्मलेन का आयोजन
*पेरेंट्स-टीचर मीटिंग का सफल आयोजन*
आज विद्यालय में वर्तमान शैक्षिक सत्र, वर्ष 2025-26 की प्रथम आवधिक परीक्षा के उपरांत सत्र का प्रथम ‘अभिभावक – शिक्षक सम्मेलन’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह जी द्वारा ज्ञान -विज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण व पूजन अर्चन के साथ किया गया। इसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा बनारस की गंगा आरती का दृश्य भी प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्या जी के द्वारा शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले एनएसओ ओलंपियाड में 21 मेधावियों और आईएमओ ओलंपियाड में 18 मेधावियों को उपहार वाउचर और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा हिंदुस्तान ओलंपियाड में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 3100, 2100 और 1100 रुपये का चेक देकर पुरस्कृत किया गया। एलिस, एलिज, कबीर अहमद, पंखुड़ी मोदनवाल, वैष्णवी पांडेय, उदय प्रताप सिंह, अपूर्वा तिवारी, उन्नति मिश्रा, संकल्प सिंह, यशवी निर्मल, सृष्टि यादव, सूरज पांडेय, कार्तिक मौर्या, सूचित द्विवेदी, अखिल मिश्रा, अर्पित सिंह, आस्था, वर्णिका रस्तोगी, वैभव साहू शोभित तिवारी आदि विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहार, एवं समग्र विकास पर अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद स्थापित करना था। बैठक में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावकों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान प्रत्येक छात्र के व्यवहार, उपस्थिति एवं पाठ्येतर गतिविधियों में भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह ने कहा, “पेरेंट्स-टीचर मीटिंग अभिभावकों और शिक्षकों के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करती है, जिससे हम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु एक साझा रणनीति बना सकते हैं।” बैठक में अभिभावकों ने भी विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं अनुशासन की सराहना की तथा अपने सुझाव भी साझा किए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन से संबंधित जानकारी देकर अभिभावकों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों का आभार प्रकट करते हुए आश्वासन दिया कि ऐसे आयोजनों को भविष्य में और भी प्रभावी बनाया जाएगा।










