
CRS NEWS मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उमर अंसारी को लखनऊ स्थित दारुलशफा से उसके भाई और सुभासपा नेता अब्बास अंसारी के घर से गिरफ्तार किया, जिसके बाद पुलिस उसे गाजीपुर ले आई है. उमर पर मोहम्मदाबाद थाने में फर्जी दस्तावेज और धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है. उमर अंसारी पर रविवार को अदालत में जाली दस्तावेज पेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह मामला उनके पिता की जब्त की गयी संपत्तियों को छुड़ाने के लिए दायर एक याचिका से जुड़ा है. जिसके बाद पुलिस के द्वारा ये कार्रवाई की गई है।










