
एंकर – रायबरेली जिले के लालगंज कस्बे में दिनभर हो रही बारिश के बाद जगह-जगह जल भराव होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ा है। तस्वीरों में दे सकते हो किस तरह स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर नाव पर बैठकर विरोध करता दिख रहा है।वहीं लोगों का कहना है की बारिश से सड़कों में जल भराव हो गया है। जिससे निकलना बड़ा मुश्किल है।नगर पंचायत के लापरवाही उजागर हुई है। यदि समय रहते नालियों की साफ सफाई करवा दिए गए होते तो जल भराव की समस्या ना होती वही लोगों ने मांग किया है कि जल भराव की समस्या से जल्द निजात मिले। वही जल भराव समस्या को लेकर बातचीत नगर पंचायत के अधिकारियों से किया गया तो उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को लगा दिया गया है जल्द ही समस्या से निजात मिलेगा।










