
र-लग रक्षाबंधन त्योहार से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी
सात दुकानों से लिए नौ मिठाई नमूने।
एंकर -रायबरेली रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद विभाग ने मिठाई की गुणवत्ता की जांच के लिए मंगलवार को लालगंज क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई जनता बाजार, बनी, माधवगंज और गंगापुर चौराहे पर स्थित सात मिठाई की दुकानों पर की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इस दौरान मिल्क केक, छेना, लड्डू और अन्य मिठाइयों के कुल 9 नमूने एकत्र किए। साथ ही तीन स्थानों से मैदे (फ्लोर) के भी नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। टीम ने जनता बाजार स्थित शानू स्वीट्स मिल्क केक, मां काली स्वीट्स दो सड़का से कालाजाम और छेना, प्रिंसी स्वीट्स, गंगापुर चौराहा से छेना और खोया, नागेश्वर धाम स्वीट्स, जनता बाजार से खोया, जनताबाजर स्थित बालाजी स्वीट्स से बूंदी का लड्डू, कल्लू स्वीट्स बेनीमाधवगंज से छेना मिठाई के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता में खामी पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कहा कि विभाग का यह अभियान आगामी त्योहारों को देखते हुए आगे भी जारी रहेगा।










