
रायबरेली: AIMIM में शामिल हुए अजीत प्रताप सिंह उर्फ गौरव भैय्या
रायबरेली — मिशन 2027 की तैयारियों के तहत AIMIM पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। आज जिला अध्यक्ष जनाब सैयद ताजदार नकवी के नेतृत्व में 183 विधानसभा के दीनशाह गौरा ब्लॉक से अजीत प्रताप सिंह उर्फ गौरव भैय्या AIMIM में शामिल हुए।
गौरव भैय्या का पार्टी में स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मोहम्मद आबिद, जिला एडवोकेट उपाध्यक्ष, AIMIM पार्टी रायबरेली ने भी उन्हें पार्टी में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।










