
*ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र पासी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, युवाओं का उमड़ा जनसैलाब*
गदागंज, रायबरेली।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत दीन शाह गौरा हरदो ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र पासी के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में राजेंद्र पासी अपने सैकड़ों साथियों के साथ शामिल हुए।
यात्रा की शुरुआत गौरा हरदो ब्लॉक क्षेत्र से हुई, जहां से होते हुए यह सभी 22 ग्राम सभाओं का भ्रमण करती हुई देशभक्ति के नारों से गूंज उठी। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “नेता सुभाष चंद्र बोस अमर रहें” जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए।
इस मौके पर सोनू दीक्षित, राजेंद्र पासी समेत भारी संख्या में युवा और ग्रामीण शामिल हुए। देशभक्ति के रंग में रंगी यह तिरंगा यात्रा ग्रामवासियों में राष्ट्रीय एकता और गर्व का संदेश छोड़ गई।










