
Anchor – रायबरेली में आज 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। 79 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान जिला प्रशासन के सभी आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गया गया और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। रायबरेली पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। एसपी डॉ यशवीर सिंह ने पुलिस लाइन में झंडा फहराया और विभाग में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।










