
एस.जे.एस पब्लिक स्कूल सलोन में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया । छात्र अपने राष्ट्रीय पर्व के प्रति उत्साह से भरे हुए एवं तिरंगे के रंग में रंगे दिखाई दिए।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों के *मार्च पास्ट* और *गार्ड ऑफ ऑनर* से हुई छात्रों के मार्च पास्ट में छात्रों का जोश और उत्साह अविस्मरणीय रहा । जैसे ही राष्ट्रीय गान के साथ तिरंगा हवा में लहराया एक नए व सुदृढ़ भारत का एहसास दिलों को छू गया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अनुज सिंह एवं प्रबंधिका श्रीमती प्रियंका सिंह ने कहा की यदि हम अपने देश के प्रति सच्ची निष्ठा,लग्न,ईमानदारी रखें तो सही मायने में इस तिरंगे का सम्मान और नए भारत का आगाज होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 11 के छात्रों द्वारा पिरामिड बनाकर और तिरंगे को हवा में लहराकर किया गया।
वही कक्षा 11 की छात्राओं वैष्णवी, प्रियांशी और श्रेया ने संदेशे आते है गाने पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध किया।
कक्षा 12 की उमरा अंसारी, कक्षा 1 के आरुष गुप्ता कक्षा 5 के कुशाग्र कक्षा 6 की मैत्री कक्षा 2 के उमैर के भाषण ने सभी के दिलों में देशभक्ति की अलख जगाई।
ए मेरे वतन के लोगों गाने को कक्षा 7 की वैष्णवी ने प्रस्तुत कर सभी की खूब तालियां बटोरी।
वही नर्सरी विंग के नन्हे मुन्ने बच्चों (अनुष्का,अनन्या,शानवी,अनिका, अस्मिका,अक्षिता,आरिफ, आदया, ऐजा, मेहनूर,अनुप्रिया आदि) ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी को आकर्षित किया।
कक्षा 4 की मायरा, रित्वि,आराध्या आदि ने केसरी रंग गाने पर समूह नृत्य कर सभी का मनमोह लिया ।
कक्षा 8 के निखिल यादव ने हैं नमन उनको कविता पाठ के माध्यम से हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के नमन किया।
कक्षा 1 व 2 के बच्चे (अथर्व,उमैर, उजैर,लक्ष्य,अदीब,माधव,युग, अंशुल, दिव्यांश,उज्वल आदि) ने नन्हा मुन्ना राही हु गाने पर नृत्य प्रस्तुत के ये संदेश दिया कि हम नन्हे सिपाही भी देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार है।
कक्षा 5 के बच्चों(मान्या,अलंकृता,सृष्टि आदि) का देशभक्ति नृत्य भी खूब सराहा गया।
वहीं प्राइमरी विंग के बच्चों (रहमा अंसारी व एलीना जबीं)द्वारा देशभक्ति से संबंधित सवाल भी पूछे गए और सही जवाब देने वाले बच्चों को प्रधानाचार्या द्वारा प्रोत्साहित भी किया गया। साथ ही साथ नन्हे बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों का रूप धर उन्हें नमन किया।
वही कार्यक्रम के कुशल संचालन के लिए फरहत,शाइस्ता,मधुर,अक्षत,ऐजा,अवनी,हादीया,श्रेया, मनाल,हबीबा,मैत्री को सराहा गया ।
कार्यक्रम के अंत मे विदयालय की *प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम सिंह* ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय पर्व हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है ये पर्व हमे हमारे त्याग बलिदान और देश के प्रति हमारी जिम्मेदारीयो का अहसास कराते है। स्वतंत्रता के लिये किये गये कड़े संघर्ष ने उत्प्रेरक का काम किया जिसने ब्रिटिश शासन के खिलाफ अपने अधिकारों के लिये हर भारतीय को एक साथ किया।
अतः हम सब की जिम्मेदारी है कि भारत को एक नया भारत बनना है और अपने भारत को समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प को मजबूत करना है
अंत में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षक ,शिक्षिकाओं एवम कर्मचारियो को धन्यवाद प्रेषित किया।
प्रधानाचार्या
( श्रीमती नीलम सिंह)
एस. जे. एस सलवन










