
*गदागंज में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति के नारों से गूंजा वातावरण*
गदागंज (रायबरेली)।
गदागंज क्षेत्र में 79वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर वीर सपूतों को शत्-शत् नमन किया गया।
विकास खंड दीन शाह गौरा के गदागंज क्षेत्र स्थित मिनी पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा मनमोहक झांकियां एवं देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में ऊंचाहार विधायक मनोज पाण्डेय ने उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
देशभक्ति के गीतों और नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा, वहीं स्थानीय लोगों में भी स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखने को मिला। यह आयोजन गदागंज क्षेत्र में एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश देता रहा।










