
*प्रेशर कुकर फटने से महिला घायल*
*28 वर्षीय सुमन को खाना बनाते समय हुई चोट, जिला अस्पताल में भर्ती*
रायबरेली महराजगंज। तहसील क्षेत्र में 16/08/2025 को सुबह 8:30 बजे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई। बुकवा गांव के मजरे टीसाखाना में रहने वाली 28 वर्षीय सुमन खाना बना रही थीं। इस दौरान अचानक प्रेशर कुकर फट गया।
घटना में सुमन को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उनको प्राथमिक उपचार दिलवाया। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुमन राकेश कुमार की पत्नी हैं और महराजगंज थाना क्षेत्र में रहती हैं।










