
सलोन रायबरेली ll
79 वे स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पावन पर्व पर जूनियर हाई स्कूल खमरिया पूरे कुशल में प्रभात फेरी के उपरांत अनेकों मनमोहक एवं देशभक्ति से प्रेरित रंगारंग कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए इस अवसर पर बोलते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राणा सिंह ने कहा की देश की आजादी में जिन अमर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी उन्हें भूलाया नहीं जा सकता हमें हर समय अपने देश की रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए इसी विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान का सम्मान करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पांडे ने अवगत कराया की नन्हे बच्चों ने बहुत ही मनमोहक और आकर्षक कार्यक्रम तैयार किया कार्यक्रम की तैयारी में विद्यालय परिवार का बड़ा योगदान है ग्राम प्रधान ने विद्यालय में टायली बाउंड्री वॉल के साथ-साथ विद्यालय को सुसज्जित करने में अहम भूमिका निभाई मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं साथ ही ग्राम प्रधान ने एक बच्ची को गोद लेकर उसकी पूरी पढ़ाई के खर्चे की जिम्मेदारी स्वयं ली और कहा कि जब तक यह लड़की पूर्ण शिक्षा नहीं ग्रहण कर लेगी तब तक मैं सहयोग करता रहूंगा अनुराग श्रीवास्तव बलवंत सिंह सूरज जायसवाल प्रमोद कुमार सायमा खानम शहवार अयाज उषा देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ-साथ भारी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने सहभागिता दर्ज कराई प्रतिभागी समस्त बच्चों को ग्राम प्रधान एवं प्रधान अध्यापक द्वारा पुरस्कृत किया गया संचालन नवीन कुमार मिश्रा ने किया







