
आज स्वतंत्रता दिवस के इस ऐतिहासिक और पावन अवसर पर मुझे आबिद नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह क्षण मेरे लिए गर्व और आत्मीय खुशी से भरा हुआ था। कॉलेज द्वारा आयोजित कार्यक्रम अत्यंत अनुशासित, भावपूर्ण और प्रेरणादायक रहा।
विशेष आनंद इस बात का रहा कि कार्यक्रम में हमारे कस्बे के प्रतिष्ठित शिक्षक, और हमारे अजीज़ दोस्त, जनाब हाजी रेहान साहब और मेरे बचपन के आदरणीय गुरु फ़ारूक़ी साहब को देखकर पुराने सुनहरे दिनों की यादें ताज़ा हो गईं। सभी शिक्षकगणों ने मिलकर इस आयोजन को सफलता के शिखर तक पहुँचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, कविताएँ, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने न केवल सभी का मन मोह लिया, बल्कि हम सभी के दिलों में देश के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का भाव और गहरा कर दिया
अंत में, मैं आबिद नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं को दिल से शुभकामनाएं देता हूँ कि वे शिक्षा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहें, जीवन में सफलता की नई ऊँचाइयों को छूएँ और अपने परिवार, समाज तथा देश का नाम गर्व से ऊँचा करें।
जय हिंद!










