
AIMIM पार्टी का सदस्यता अभियान जारी लगातार बढ़ रहा पार्टी का जनाधार!
रायबरेली – मिशन 2027 की तैयारियों के तहत AIMIM पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। आज प्रदेश अध्यक्ष जनाब शौकत अली साहब और जिला अध्यक्ष जनाब सैयद ताजदार नकवी के नेतृत्व में 183 विधानसभा के दीनशाह गौरा ब्लॉक में ज़िला उपाध्यक्ष मोहम्मद आबिद एडवोकेट के द्वारा ग्राम पंचायत कुरौली बुधकर में ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद जावेद, ब्लॉक उपाध्यक्ष तसलीम, ग्राम पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद कुरैशी, जमशेद हसन साहब के सहयोग से विधान सभा प्रभारी मोहम्मद तौसीफ़ की मौजूदगी में AIMIM पार्टी में क़रीब 100 से अधिक लोगों को सदस्यता दे कर पार्टी में शामिल किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद शाहरूख, एहसानुल हसन, मोहम्मद समीर, मोहम्मद तौफीक, अज़ीज़ अहमद, मंसूर अली, मोहम्मद महताब आदि शामिल हुए पार्टी में शामिल सभी सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मोहम्मद आबिद एडवोकेट ज़िला उपाध्यक्ष ने पार्टी में शामिल होने पर सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।










