
एंकर.. रायबरेली में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सात साल की बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है। बलात्कार करने वाला दरिंदा बच्ची के ही गांव का है। बच्ची को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है। मामला बछरावां थाना इलाके के एक गांव का है। यहां मज़दूरी कर परिवार पालने वाला बच्ची का पिता बीती शाम बच्चों को लेकर गांव के बाहर लगी जन्माष्टमी की झांकी दिखाने ले गया था। उसी के शोरशराबे में मौका पाकर दरिंदा बच्ची को पास ही खेत में लेकर गया और उसके साथ दुराचार किया और दातों से शरीर पर भी जगह जगह काटा। कुछ देर बाद परिजनों को बच्ची नहीं नज़र आई तो उसे खोजने में पुलिस की मदद ली। पुलिस की 112 टीम ने पास ही खेत में सिसक रही बच्ची की आवाज़ सुनकर उसे बाहर निकाला और परिजनों के सुपुर्द कर दिया परिजनों ने बच्ची से पूछा तो उसने दरिंदगी की पूरी दास्तान सुनाई। परिजन बच्ची को लेकर तुरंत अस्पताल जहाँ उसका इलाज चल रहा वहीं पुलिस ने नामज़द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।










