
CRS NEWS रायबरेली, 23 अगस्त 2025।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी की कैडर मीटिंग आज सलोन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हुई। इस बैठक में ज़िला अध्यक्ष जनाब सैयद ताजदार नकवी और ज़िला उपाध्यक्ष मोहम्मद आबिद एडवोकेट मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष सैयद ताजदार नकवी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मज़बूत करें और जनसंपर्क अभियान को तेज़ करें। उन्होंने आगामी ज़िला पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “उत्तर प्रदेश में दलित, मुस्लिम और पिछड़ा वर्ग अपने को ठगा और शोषित महसूस कर रहा है। AIMIM पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति का विरोध करते हुए सर्व समाज को साथ लेकर चलने का काम कर रही है।”
वहीं ज़िला उपाध्यक्ष मोहम्मद आबिद एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा सरकार में दलितों और मुसलमानों का लगातार शोषण हो रहा है जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि AIMIM पार्टी “जय भीम-जय मीम” के नारे के साथ संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की विचारधारा पर चलते हुए आगे बढ़ रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 के चुनाव में AIMIM इतिहास रचेगी और रायबरेली की भूमिका इसमें अहम होगी।
कैडर मीटिंग में सलोन विधानसभा प्रभारी समीर खान, ज़िला महासचिव मोहम्मद अहमद, डॉ. सैफुल्ला, अरमान रायनी, अब्दुल कादिर, बबलू अंसारी (पूर्व प्रत्याशी), मो0 कपिल एडवोकेट, कारी सदम डीह, अय्यूब अंसारी (नगर अध्यक्ष), फिरोज़ फरीदी, दिलशाद फरीदी, ईरशाद भाई उर्फ बबलू अंसारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।










