
CRS NEWS रायबरेली: समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए भाजपा से जुड़े कई प्रमुख नेताओं ने आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में श्री मुखिया गुर्जर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
मेरठ की मेयर पद की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती दीपू मनोठिया बाल्मीकि, श्री विपिन मनोठिया, अमित प्रधान जाटव, विनीत मनोठिया तथा उमेश भारद्वाज भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इसके साथ ही हैदराबाद (तेलंगाना) के श्री निर्मल गोयल, मीरापुर, मुजफ्फरनगर के श्री समुद्र सेन जाटव (पूर्व प्रधानाचार्य), मुजफ्फरनगर के ही श्री संजीव जाटव, अर्पित जाटव तथा हसनपुर, अमरोहा के श्री निगम प्रधान ने भी समाजवादी परिवार की सदस्यता ग्रहण की।
नए साथियों ने संकल्प लिया कि 2027 में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने तथा समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी।










