
CRS NEWS: सीतामढ़ी/बिहार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने बिहार दौरे के दौरान सोमवार को माता सीता की जन्मभूमि सीतामढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने प्राचीन जानकी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने “जय सियाराम” के जयकारे लगाए।
राहुल गांधी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता जानकी से देश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मंदिर प्रांगण में उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु और समर्थक उमड़े।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी का यह दौरा बिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा लेकर आया है। वहीं, मंदिर में उनके दर्शन से श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।










