
CRS NEWS प्रतापगढ़: माँ बेल्हा देवी की नगरी प्रतापगढ़ आज विकास के नए अध्याय की साक्षी बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में ₹570 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर लाभार्थियों को चेक व प्रमाण-पत्र तथा विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए गए। डबल इंजन की सरकार माफिया व दंगों की संस्कृति को समाप्त कर ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं से प्रतापगढ़ की समृद्धि यात्रा को गति प्रदान कर रही है।










