
वीजा के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।
गदागंज ,रायबरेली। वीजा के नाम पर पैसे लेकर ठगी करने वाले दो आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रविवार को पुलिस ने मुखविर की सूचना पर जलालपुर धई से मोहम्मद आजम पुत्र मोहम्मद अमीन उम्र 42 वर्ष निवासी पूरे शुक्ला मजरे भागीरथपुर थाना मोहनगंज जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया। थाना क्षेत्र के बाबूलाल ने दो आरोपियों के विरुद्ध उसके पुत्र से वीजा के नाम पर पैसे लेकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था । आरोपी के विरुद्ध अमेठी जनपद में कई थानों में मुकदमा पंजीकृत हैं। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि वीजा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जो लोगों को बेवकूफ बनाकर विदेश भेजने के नाम पर मोटी रकम ऐंठ लेते थे।








