
गदागंज में श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ 17वां विशाल भंडारा
रायबरेली (गदागंज): क्षेत्र के जलालपुर धई रोड स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर परिसर में 17वां विशाल भंडारा पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजित किया गया। इस भव्य धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।
भक्तों ने सुबह से ही मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-पाठ किया। मंदिर परिसर में भक्ति संगीत और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। भंडारे में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद ग्रहण किया, जिसमें सभी के लिए उत्तम व्यवस्था की गई थी।
आयोजकों द्वारा बताया गया कि यह भंडारा लगातार 17 वर्षों से श्रद्धालुओं की सेवा और भक्ति के भाव से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों और स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर गदागंज व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजनों को सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का प्रतीक बताया और भविष्य में भी इसी तरह से आयोजन होते रहने की कामना की।








