
प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 को लेकर प्रशासन सख्त
06 व 07 सितम्बर को रायबरेली के 23 परीक्षा केन्द्रों पर होगी परीक्षा
प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) – 2025 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में निर्देश दिये गये कि परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, मजिस्ट्रेट नियुक्ति एवं पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
डीएम ने कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा नकल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं एसपी ने संवेदनशील केन्द्रों की पहचान कर विशेष निगरानी की बात कही।
जनपद में परीक्षा 06 व 07 सितम्बर 2025 को कुल 23 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।








