
ग्राम सभा सुट्टा हरदो में इंटरलॉकिंग निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत
गदागंज (रायबरेली), 07 सितम्बर:
ग्राम सभा सुट्टा हरदो (ब्लॉक दीन शाह गौरा) में हो रहे इंटरलॉकिंग व बॉक्सिंग निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में पीली व पुरानी ईंटों के साथ रद्दी मसाले का उपयोग किया जा रहा है।
ग्रामीण पुष्कर सिंह, हिमकर सिंह, बिंदा प्रसाद, विष्णु, सज्जन और कलम सेठ समेत कई लोगों ने बताया कि गांव में चल रहे इंटरलॉकिंग निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार हो रहा है। उनका कहना है कि इस बारे में कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भी दिया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी पर मिलीभगत कर घटिया निर्माण कार्य को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ग्राम निधियों का दुरुपयोग किया जा रहा है और गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है।








