
एंकर – रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के फायर स्टेशन के पास नवनिर्मित तीसरी मंजिल मकान का छज्जा की चहली टूटने के मामले में मिस्त्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने हेतु मर्चरी में रखवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि लालगंज सीएससी में गुड्डू मिस्त्री उर्फ रमेश नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी। वही राजाअली और रानू मजदूर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। जैसे ही सूचना गांव पहुंची तो परिवार में मातम छा गया।परिजनों का रो-रो के बुरा हाल बना हुआ है। यह सभी चचिया और दादरी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मकान मालिक योगेश यादव लालगंज कस्बे के रहने वाले बताए जा रहे हैं।प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया तीनों शवों को कब्जे में लेकर जरूरी लिखा पड़ी शुरू कर दी गई है।








