
स्लग- रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
एंकर- लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेल कोच फैक्ट्री के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान रामस्वरूप पाल (52 वर्ष) पुत्र बद्रीप्रसाद पाल, निवासी कान्हमऊ के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर आक्रोशित कर्मचारियों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। हादसे के बाद क्षेत्र में गम और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।








