
परीक्षाफल वितरण समारोह
(एस.जे.एस सलोन)
(सलोन रायबरेली) एस.जे.एस पब्लिक स्कूल सलोन में आज शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों को त्रैमासिक परीक्षाफल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक श्री अनुज सिंह, सहप्रबंधिका श्रीमती प्रियंका सिंह व प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
वहीं अभिभावकों ने छात्रों की उत्तरपुस्तिका का अवलोकन किया एवं विषय संबंधित अध्यापकों के साथ छात्रों के विकास पर चर्चा की।
प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले छात्रों को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर प्रबंधक श्री अनुज सिंह, प्रबंधिका श्रीमती प्रियंका सिंह व प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम सिंह ने उपस्थित रहकर अभिभावकों से छात्र–छात्राओं के विकास व अध्ययन के संबंध में चर्चा की।
प्रबंधक श्री अनुज सिंह व प्रबंधिका श्रीमती प्रियंका सिंह ने कहा कि विद्यालय प्रत्येक परिस्थिति में छात्रों के निरंतर विकास के लिए संकल्पित है। छात्र–छात्राओं का सर्वांगीण विकास ही एस.जे.एस का लक्ष्य है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम सिंह ने कहा कि चूंकि माता–पिता और शिक्षक का एक ही लक्ष्य होता है – बच्चे की सफलता व विकास, इसलिए अभिभावक, शिक्षक और बच्चे की साझेदारी स्कूली प्रक्रिया को समृद्ध और प्रभावी बनाती है। इसीलिए ऐसी संगोष्ठी का आयोजन समय–समय पर होता रहेगा।
साथ ही साथ संगोष्ठी को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षक–शिक्षिकाओं को धन्यवाद प्रेषित










