
CRS NEWS: रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के खत्री भीट गाँव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक परिवार पर कहर बरपाया। लाठी-डंडों से लैस आधा दर्जन दबंगों ने घर के दरवाजे पर बैठे इन्द्रजीत पासी को बेरहमी से पीटा। शोर सुनकर बचाने आई उनकी माँ कान्ती को भी दबंगों ने नहीं छोड़ा और उन्हें भी घायल कर दिया।
पीड़िता राजकुमारी पत्नी इन्द्रजीत पासी निवासी खत्री भीट ने गदागंज थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विपक्षीगण
अमरराज पासी पुत्र सन्तलाल पासी
सुरेश पासी पुत्र दयाराम पासी
सन्तराम पासी पुत्र गंगादीन पासी
नीरज पासी पुत्र दयाराम पासी
बिल्ला उर्फ जितेन्द्र पुत्र मेड़ीलाल पासी
तहरीर में बताया गया है कि 11 सितम्बर 2025 को दोपहर लगभग 1:30 बजे उपरोक्त सभी विपक्षीगण लाठी-डंडों से लैस होकर अचानक घर पहुंचे। आते ही गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए इन्द्रजीत पासी पर टूट पड़े। इस हमले में इन्द्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी माँ कान्ती बचाने दौड़ीं तो उन्हें भी दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया।
इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।













