
ऊँचाहार,रायबरेली। विकास खण्ड क्षेत्र के गाँवों की सूरत क्षेत्र पंचायत निधि द्वारा पारित 2.5 करोड़ की लागत से बदलेगी । जिसमें एक ग्राम सभा से दूसरे ग्राम सभा को जोड़ने वाले जन सम्पर्क मार्ग, इंटरलॉकिंग, समेत सफाई व अन्य कार्य शामिल हैं। ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ग्राम प्रधान, बीडीसी की बैठक में पारित किया गया।
सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय में ब्लॉक प्रमुख सत्यभामा मौर्य व उनके प्रतिनिधि बीएन मौर्य द्वारा क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों की कार्य योजना की बैठक बुलाई। जिसमें एलएलसी प्रतिनिधि, व समस्त जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान समेत क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मौजूदगी एवं सभी की सहमती से ब्लॉक क्षेत्र में क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए क्षेत्र पंचायत निधि से ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने बताया कि क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्यों, समस्त ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ कार्य योजना की बैठक कर क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम सभा में एक-एक इंटरलॉकिंग कार्य,प्रत्येक ग्राम सभा में एक-एक नाली का निर्माण कार्य, प्रत्येक क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति हेतु इंडिया मार्का पम्प की स्थापना, दो ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाले सम्पर्क मार्गों का निर्माण कार्य,जल निकासी के लिए नाला सफाई एवं खुदाई का कार्य, विकास खण्ड क्षेत्र में सौंदर्यीकरण कार्य समेत कई अन्य कार्यों के लिए सभी की सहमती से ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया गया है। श्री मौर्य ने बताया कि ऊँचाहार ब्लॉक क्षेत्र का सर्वागीण विकास कराना लक्ष्य है। जल्द ही कार्यों को अमली जामा पहनाया जाएगा। क्षेत्र में विकास कार्यों हेतु ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास होने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव, अंकित मौर्य (कैश)राजेश यादव,राज कुमार यादव,शाकिर अहमद,बबलू मौर्य समेत सैकड़ों लोगों खुशी ज़ाहिर की है।










