
अल्फा कॉन्वेंट स्कूल में पदारोहण समारोह का भव्य आयोजन
अल्फा कॉन्वेंट स्कूल में पदारोहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र व छात्राओं को मानाभिषेक किया गया। समारोह को चार अलग अलग हाउस टैगोर हाउस, कलाम हाउस, इकबाल हाउस और स्वामी विवेकानंद हाउस में विभाजित किया गया था। कलाम हाउस की मिस्ट्रेस निगार फातिमा मैम और कैप्टन शुभ्रांत सोनी को बैज और कैप से सम्मानित किया, तो वहीं पर टैगोर हाउस की मिस्ट्रेस लुबना आफरीन मैम और हाउस कैप्टन आर्यन को बैज और कैप से सम्मानित किया गया। इकबाल हाउस की मिस्ट्रेस श्रद्धा श्रीवास्तव मैम और कैप्टन अब्दुल्ला को और विवेकानंद हाउस की मिस्ट्रेस अनीस मैम और रेहान को कैप्टन को बैज और कैप से सम्मानित किया गया ।
दिशा श्रीवास्तव ने सभी सम्मानित महानुभावों को मंच पर शपथ दिलाई जिसमें वे सभी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और विद्यालय परिसर में शासन अनुशासन बनाए रखने में स्कूल मैनेजमेंट कमिटी का पूरा सहयोग करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य शुऐब अहमद खान ने सभी को संबोधित करते हुए सबको बधाई दी। कार्यक्रम का आयोजन लुबना आफरीन के सानिध्य में संचालित किया गया।
स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे।










