
सलोन रायबरेलीl मानवता के उपचारक इंसानियत के मोहसिन हजरत मुहम्मद सल्लo सीरत परिचय अभियान के अंतर्गत जमात इस्लामी हिंद शाखा सलोंन के तत्वाधान में महिलाओं का एक कार्यक्रम गुड फिट लान में मोहतरमा बरीरा फजल साहिबा मदरसा जामियाअतुल बनात फतेहपुर की सदारत में आयोजित हुआl
आपने महिलाओं को खिताब करते हुए फरमाया कि अंतिम संदेश्टा हजरत मोहम्मद सo ने औरतों को वह मुकाम अता किया जो रहती दुनिया तक एक मिसाल है क्योंकि की जिहालत की हालत में लोग अपनी बेटियों को जिंदा दफन कर दिया करते थे lआप सल्लo ने बेटियों को जीने का हक दिलाया l
आइए हम एक बने -साथ ही तालीम को आम करने का संकल्प दोहराएं और बेटियों को दीनी तालीम के साथ-साथ असरी तालीम से आरास्ता करेंl भाईचारे को बढ़ावा दे l जिससे समाज में फैली हुई बुराइयों को वह दूर कर सकेl
अपने मर्दों को नेकी के कामों पर उभारे बुराइयों से रोके और हलाल रिजक कमाने की तरगीब देंl उन्होंने आगे कहा कि
बेटियां दो-दो घरों को रोशन करती हैंl समाज से दहेज जैसी लानत को दूर भगाएंl इस अवसर पर बहन खुर्शीदा, रहनुमा बिनत तालिब, आयशा फजल, ने हजरत मोहम्मद सल्ला वसल्लम के आदर्शों पर चल कर यतीमो बेसहारा गरीबों मजलूमों की मदद करने के साथ-साथ नमाज रोजा हज जकात अदा करने की नसीहत थी तथा समाज में फैली हुई बुराइयों को मिलकर दूर करने की प्रेरणा दी l कार्यक्रम का आयोजन डॉ एजाज उमर अंसारी ने कियाl










