
लोकेशन रायबरेली
एंकर – जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने गर्ल एंपावरमेंट मिशन के तहत एनटीपीसी ने 120 बालिकाओं को साइकिल वितरण किया है, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन के आगे पर एनटीपीसी ने साइकिल वितरण का यह कार्य किया है इससे बालिकाओं को विद्यालय जाने में सहायता मिलेगी साथ ही उनका मनोबल भी बढ़ेगा l
एनटीपीसी रायबरेली में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे इस कार्यक्रम को शासन के निर्देश पर बालिका सशक्तिकरण के लिए किया गया है l साइकिल पाकर बालिकाओं में खुशी देखने को मिली सभी ने इसके लिए शासन के साथ-साथ प्रशासन और एनटीपीसी को धन्यवाद दिया








