
महिला ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप पुलिस थाने में दी तहरीर
गदागंज रायबरेली एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है पीड़िता महिला ने तहरीर देकर बताया है कि गांव का ही एक व्यक्ति आए दिन उसके छेड़छाड़ कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है वही पीड़ित महिला ने बताया की 22/9/25 को मेरे पति बाजार गए हुए थे तभी निवासी भगौतीपुर का व्यक्ति रास्ते में रोककर फ़ोन नंबर दिया छेड़छाड़ करने लगे जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की जब विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी पूर्व में भी थाना में शिकायत पत्र दी चुकी हू अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई वही इस संबंध में थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।








