
CRS NEWS रायबरेली गदागंज थाना अंतर्गत मखदूमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में रतजगा कर रहे हैं ग्रामीण आपको बताते चलें ड्रोन उड़ने की अफ़वाह जंगल में आग की तरह फैल रही है वहीं बीते दिनों से जनपद में हो रही लगातार चोरी से ग्राम वासियों में दहशत का माहौल है अभी हाल ही में ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी चर्चा का विषय बनी हुई है जिसको लेकर बीती रात मखदूमपुर चौकी क्षेत्र के कजियाना मल्कानपुर, बुढ़हानपुर, मुतवल्लीपुर, मँझलेपुर में ग्रामीणों ने रतजगा शुरू कर दिया वहीं चौकी प्रभारी मखदूमपुर प्रकाश पांडेय से जानकारी लेने पर पता चला की ग्रामीणों में ड्रोन उड़ने की अफ़वाह और चोरी को लेकर डर बना हुआ था जिसके चलते ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं हम लोग पूरी मुस्तैदी के साथ रात्रि गश्त कर रहे हैं ग्रामीणों को हमारे द्वारा बताया गया है कि ये फुर्सतगंज पायलट ट्रेनिंग के प्लेन उड़ते हैं जिनसे घबराने की कोई जरूरत नहीं है चौकी क्षेत्र में लगातार रात्रि गश्त की जा रही है यहां किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।










