
अवैध कब्जे पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक दर्जन से अधिक लोगों से मुक्त कराई गई भूमि
गदागंज (रायबरेली), 26 सितम्बर 2025:
डलमऊ तहसील अंतर्गत सेवरा थुलरई गांव में राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग एक दर्जन लोगों द्वारा की गई अवैध कब्जेदारी को हटाया। यह कार्रवाई कई बार शिकायतों और उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद की गई है।ग्रामवासियों द्वारा राजस्व अभिलेखों में उसर दर्ज भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कर कब्जा किया जा रहा था। पीड़ित ग्रामीण देवेंद्र कुमार पुत्र अमर बहादुर द्वारा जिलाधिकारी से की गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी डलमऊ सत्येंद्र सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम का गठन किया गया।
शुक्रवार को क्षेत्रीय लेखपाल रूद्र पटेल, राजस्व निरीक्षक तथा जगतपुर पुलिस बल की उपस्थिति में नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया।
कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित व्यक्तियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे हटाए गए:
देवेंद्र पुत्र सुंदरलाल
विश्वनाथ पुत्र शीतल दीन
देवनारायण पुत्र शीतल दीन
रामस्वरूप पुत्र गजराज
मुनेश्वर पुत्र शिवनाथ
जगन्नाथ पुत्र राम अवतार
इंद्रेश पुत्र गंगाधर
देशराज पुत्र राम सहाय
श्रीराम पुत्र राम सहाय
बब्बू पुत्र शिवदर्शन
शशिधर पुत्र जागेश्वर
राजेंद्र कुमार पुत्र सुंदरलाल
राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक एवं अभिलेखीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।








