
CRS NEWS: मोतिहारी, बिहार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज मोतिहारी में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता BJP-JDU सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है। प्रदेश में चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं और मजबूरन उन्हें पलायन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज का युवा रोजगार की तलाश में अपने घर-परिवार से दूर दर-दराज़ के प्रदेशों में भटकने को विवश है।
महिलाओं की स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार में महिलाएं लगातार अपराध और अत्याचार का शिकार हो रही हैं। BJP-JDU सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
प्रियंका गांधी ने सभा में उपस्थित जनता से कहा कि अब समय आ गया है कि बिहार बदलाव की ओर कदम बढ़ाए। जनता को अपने भविष्य और अपने बच्चों की बेहतरी के लिए नई दिशा चुननी होगी।
जनसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ मौजूद रही। जनता ने “बदलाव चाहिए, कांग्रेस लाओ” के नारों के साथ प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया।










