
गदागंज पुलिस ड्रोन व चोरी की घटनाओं को लेकर सतर्क, कर रही रात्रि गश्त
रायबरेली जिले में हाल ही में बढ़ती ड्रोन गतिविधियों और चोरी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए गदागंज पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार रात्रि गश्त की जा रही है।
हल्का दरोगा गौरव मालिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धमधमा गांव सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पूरी रात जागकर गश्त की। पुलिस टीम गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रही है और उन्हें सतर्क रहने की सलाह दे रही है।
थाना प्रभारी श्री दयानंद तिवारी ने कहा कि “थाना क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
स्थानीय लोगों ने पुलिस द्वारा की जा रही सक्रियता और रात्रि गश्त की सराहना की है। उनका कहना है कि इससे आमजन में विश्वास बढ़ा है और असामाजिक तत्वों में डर का माहौल बना है।
गदागंज पुलिस द्वारा इस प्रकार की निरंतर कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है।








