
एक बार फिर चोरों ने एक घर को बनाया निशाना चोर की घटना को दिया अंजाम
रायबरेली — जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत का माहौल है। बीती रात एक बार फिर चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और घटना को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। मामल ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के खजराबाद गांव का है
घटना रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब चोर छत के रास्ते घर में घुसे और कमरे के अंदर रखी अलमारी से बैग उठा ले गए। बाद में बैग को घर के पीछे फेंक दिया, लेकिन उसमें रखे ₹15,000 नकद चोरी कर लिए।
गांव में लगातार हो रही चोरियों के चलते भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग रात भर लाठी-डंडा लेकर पहरा दे रहे हैं और चोरों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
पीड़ित अमरपाल ने बताया कि, “रात को सब सो रहे थे, अचानक सुबह देखा कि अलमारी का बैग गायब है। बाद में बैग पीछे पड़ा मिला लेकिन उसमें रखा सारा पैसा गायब था।”










