
लोकेशन रायबरेली
एंकर.. रायबरेली में 36 वर्षीय विवाहिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप पड़ोसियों पर ही लगा है। ग्रामीण दबी ज़बान हत्या के पीछे अवैध संबंधों का शक जता रहे हैं। मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के टटियापुर गांव का है। यहाँ 36 वर्षीय प्रमिला अपनी माँ और चार बच्चों के साथ रहती है जबकि उसका पति बाबूलाल कश्मीर में नौकरी करता है। पुलिस के मुताबिक मृतका प्रमिला की माँ ने तहरीर देकर बताया कि आपसी रंजिश के चलते पडोसी अमर बहादुर, उसकी पत्नी गुड्डी और दो बेटे शिवम् व मनीष ने उसकी बेटी की उस समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी जब वह छत पर सोने के लिए गई थी। उधर ग्रामीणों के बीच दबी ज़बान चर्चा है कि प्रमिला और अमर बहादुर के बीच अवैध सम्बन्ध थे। इसे लेकर अमर बहादुर के घर में आये दिन क्लेश होता था। आज इसी बात को लेकर घर में लड़ाई हुई तो गुस्से में शिवम् ने छत पर चढ़ कर वहां मौजूद प्रमिला की हत्या कर दी। फिलहाल एसओ लालगंज प्रमोद सिंह और एडिशनल एसपी मौके पर पहुँच कर जांच पड़ताल में जुट गए है। एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।








