
स्लग- एआईएमआईएम ने राष्ट्रपति से की उत्तर प्रदेश सरकार बर्खास्त करने की मांग, कहा “न्याय का दूसरा नाम बन गया बुलडोजर”
एंकर, रायबरेली मे (AIMIM) पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में बढ़ती धार्मिक हिंसा और प्रशासनिक दमन के खिलाफ महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में न्याय का दूसरा नाम अब “लाठी और बुलडोजर” बन गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि 26 सितंबर 2025 को बरेली में हुई हिंसा के दौरान प्रशासन ने शासन के निर्देश पर इस्लाम धर्म मानने वाले निर्दोष लोगों, महिलाओं और बच्चों पर बर्बर लाठियां चलाईं और कई लोगों को घरों से खींचकर थानों में प्रताड़ित किया गया। एआईएमआईएम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को “अमर्यादित, असंवैधानिक और निंदनीय” बताया। पार्टी ने यह भी कहा कि फतेहपुर और आगरा सहित कई जिलों में भाजपा व उससे जुड़े संगठनों द्वारा की गई सुनियोजित हिंसा पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे यह साफ होता है कि शासन नफरती ताकतों को संरक्षण दे रहा है। अंत में पार्टी ने महामहिम से आग्रह किया कि प्रदेश सरकार को संविधानसम्मत शासन चलाने का निर्देश दिया जाए, अन्यथा उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने पर विचार किया जाए।
ब










