
अल्फा कान्वेन्ट स्कूल में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 बालिकाओं को किया गया जागरूक
*आज दिनांक 16.10.2025 को मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत थाना सलोन की एंटीरोमियो/मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत अल्फा कान्वेन्ट स्कूल में महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, कल्याणकारी योजनाओं व साइबर क्राइम के संबंध में जागरूक किया गया है-*
विद्यालय में शिक्षिकाओं को मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 112,1090, 102, 108, 1930,1098,1076 1930 साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई व सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया गया व सभी बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में जागरूक किया गया ।तथा महिला सशक्तिकरण महिला स्वास्थ्य सम्मान स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।










