
कुंवर मुनींद्र सिंह महाविद्यालय, दीन शाह गौरा में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस
सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने बिखेरे रंग, एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने विजेताओं को किया सम्मानित
रायबरेली गदागंज दीन शाह गौरा कुंवर मुनींद्र सिंह महाविद्यालय, दीन शाह गौरा में गुरुवार को संस्थान का स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामयी माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विवेक राज सिंह एवं लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र से एमएलसी इंजीनियर श्री अवनीश कुमार सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें नृत्य, गायन, कविता पाठ और नाट्य मंचन शामिल रहे। उपस्थित जनसमूह ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की।
मुख्य अतिथि एमएलसी श्री अवनीश कुमार सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और महाविद्यालय द्वारा इस दिशा में किया जा रहा प्रयास सराहनीय है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक श्री राजा प्रत्यूष वर्धन सिंह, श्री कुंवर मनीष वर्धन सिंह, अधिवक्ता श्री हरेंद्र सिंह, डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ‘लाल’, श्री संजय प्रताप सिंह, डॉ. बृजेश सिंह, श्री हरिश्चंद्र सिंह, डॉ. अरुण कुमार, श्री शिवेंद्र सिंह, श्री सुशील शुक्ला, श्री कपेन्द्र सिंह, श्री धर्मेंद्र सिंह एवं श्री शिव प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से आए हुए अतिथियों, विद्यार्थियों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।










