
बगहा,सलोन।दिनांक 17अक्टूबर2025। शुक्रवार। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बगहा, सलोन, रायबरेली । आज विद्यालय में ‘मिशन शक्ति 2025’ का आयोजन किया गया। महिलाओं की सुरक्षा,संरक्षण और सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित इस श्रृंखला बद्ध कार्यक्रम के जरिए विद्यालय की छात्राओं को महिलाओं के साथ हो रहे आपराधिक एवं अपमानजनक कृत्यों के प्रति आगाह करते हुए, सुरक्षित रहने और सुरक्षा प्रदान करने के तरीके बताए गए।इस योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए थाना एवं कोतवाली सलोन से अपने सहयोगियों के साथ पधारे हुए एस एच ओ श्री राघव कुमार सिंह द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने वाली ‘वन स्टाप स्टेट, महिला हेल्पलाइन, शक्ति सदन और नारी अदालत’ जैसी योजनाओं के फायदे बताए। उन्होंने बताया कि यह ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और उनकी वित्तीय सामर्थ्य को बढ़ाने में कारगर सिद्ध होगा।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह शिक्षक- शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या जी के द्वारा सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।










