
📰 बछरावां में घूरे के विवाद में चली लाठियां और कुल्हाड़ियां, पांच लोग घायल
बछरावां (रायबरेली):
बछरावां थाना क्षेत्र के मैनाहार कटरा गांव में शनिवार को घूरे (कचरे के ढेर) को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से लाठियां और कुल्हाड़ियां चलने लगीं, जिसमें दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लहूलुहान हालत में एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। सभी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, विवाद के दौरान हमलावर पक्ष ने हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी बछरावां ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।










