
विपिन राजपूत
CRS रायबरेली– यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, 1 नवंबर से 30 नवंबर तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान।
जहां आपको बता दे आज यातायात प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने भारी पुलिस बल टीम के साथ शहर के प्रमुख चौराहों पर चलाया जागरूकता अभियान, साथ ही साथ दो पहिया और चार पहिया वाहनों को जागरुक करते हुए उन्हें हिदायत दी कि अगर आप घर से निकल रहे हैं चार पहिया वाहन से तो सीट बेल्ट लगाकर चलें।दो पहिया वालों को हेलमेट लगाकर चलने की दी हितायत।आपकी सुरक्षा में ही हमारी सुरक्षा है। वही चार पहिया वाहन में लगी ब्लैक फिल्म को भी यातायात पुलिस कर्मियों के द्वारा हटवाने का किया जा रहा है कार्य। फिलहाल यातायात प्रभारी के द्वारा सभी गाड़ियों की सघन से की जा रही चेकिंग। चाहे वह गाड़ी अधिवक्ता की हो या फिर किसी नेता की हो,पुलिस कर्मी को हो या फिर आम व्यक्ति की।गलती की है तो कार्रवाई जरूर की जाएगी यातायात चलाता रहेगा अपना सघन अभियान।










